फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक पेपर की फीस बढोतरी पर छात्रसंघ ने प्राचार्य का घेराव किया

विज्ञापन
डाकपत्थर महाविद्यालय में प्राचार्य का घेराव करते छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के अंक सुधार परीक्षा की फीस में की गई बढ़ोतरी के विरोध में वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी का घेराव किया। छात्र नेताओं ने फीस बढ़ोतरी के निर्णय को वापस न लेने पर आंदोलन की बात कही।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस राणा ने कहा कि विश्वविद्यालय ने बैक पेपर की फीस को बढ़ा 500 रुपये कर दिया है। कॉलेज में पढ़ने वाले कई छात्र ऐसे हैं जो गरीब वर्ग से ताल्लुख रखते हैं। जिनके लिए फीस के रूप में इतनी रकम चुकाना मुमकिन नहीं है। कहा कि छात्रसंघ फीस बढ़ोतरी के इस निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करता है। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बढ़ी हुई फीस का निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि छात्रों की समस्याओं से विवि प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। घेराव करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस राणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान, वरिष्ठ छात्र नेता मोहित जैन, साजन खान, सलमान, राहुल तोमर, सुंधाशु, सुनील डोगरा, सचिन, अमित, अंकुश नरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें