शुक्रवार को अपनी मांगों के संबंध में राज्य कर्मचारियों ने सचिवालय कूच किया।
फिल्ड कर्मचारियों को ग्रेड वेतन देने सहित अन्य 28 मांगों के संबंध में यह रैली निकाली गई। इस दौरान परेड ग्राउंड से सैकडों की संख्या में कर्मचारी गर्जना रैली में शामिल हुए।
बैरिकेट लगाकर रोका
रैली सुबह लगभग 11 बजे परेड ग्राउंउ से निकाली गई, लेकिन पुलिस द्वारा बैरिकेट लगाकर रैली को सचिवालय से पहले ही रोक लिया गया। इसके बाद राज्य कर्मचारियों ने सभा करके अपनी आगे की रणनीति बनाई। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ठाकुर बलराज सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रवीन कोहली, विजय ममगाई और अरुण पांडे के साथ सैकडों कर्मचारी मौजूद रहे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...