फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने किया नीट पीजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण निरस्त

Wed, 15 Jul 2020 02:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने एमडी, एमएस, एमडीएस दाखिलों की नीट पीजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण निरस्त कर दिया है। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय के कटऑफ कम करने के फैसले के बाद लिया गया है। अब नए सिरे से काउंसिलिंग होगी।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी काउंसिलिंग की कटऑफ घटा दी है। यानी अब ज्यादा छात्र काउंसिलिंग में हिस्सा ले पाएंगे। विवि की ओर से प्रदेश में नीट पीजी द्वितीय चरण की काउंसिलिंग के तहत सीट आवंटन की तैयारियां की जा रही थीं।

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से पत्र आने के साथ ही दूसरे चरण का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। एचएनबी मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि अब नई कटऑफ आने के बाद नए सिरे से काउंसिलिंग कराई जाएगी। काउंसिलिंग की पूरी सूचना वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें