फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले कप्तान, महिला सिपाही कभी भी आकर मिलें

Wed, 28 Aug 2013 09:23 AM IST
अमर उजाला, प्रवेश कुमारी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सिपाहियों की नौकरी के साथ ही गृहस्थी भी कुछ आसां हो सके, इसके लिए एसएसपी केवल खुराना भी तैयार हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जिन महिला पुलिसकर्मी की शादी किसी पुलिस वाले से होती है उन्हें एक ही जगह तैनाती दी जाती है।

हेल्प लाइन में काम कर रही दीपा के संबंध में समस्या यह है कि उनके पति दूसरे प्रदेश में कार्यरत हैं।

उनके अनुसार अगर किसी महिला कर्मी को दिक्कत है तो वह कभी भी आकर उनसे मिल सकती है, उसकी समस्या दूर करने को तुरंत कदम उठाया जाएगा।

रात में नहीं लगती ड्यूटी
एसएसपी के मुताबिक किसी भी महिला सिपाही की ड्यूटी जहां तक हो सकता है, रात में नहीं लगाई जाती। इस संबंध में एक बार फिर अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन दिन पहले ही एक महिला पुलिस सिपाही के शादी पर अपनी नौकरी कुर्बान कर देने के कदम के बाद यह मुद्दा तेजी से उठा है।

खाकी संग आसान नहीं जिंदगी
सभी के दिमाग में यही सवाल चल रहा है कि क्या वाकई पुलिस की नौकरी कुछ इतनी कठिन है कि उसके साथ घर-गृहस्थी नहीं चल सकती? अमर उजाला ने पुलिस में कार्यरत कुछ महिला कर्मियों के दिल टटोले थे तो सामने आया था कि खाकी संग जिंदगी वाकई आसां नहीं।
विज्ञापन


नौकरी पर कभी भी बुलावा आ जाता है। पीछे कई बार बच्चों को अकेले छोड़ना पड़ता है। उनकी चिंता लगी रहती है। सपोर्ट सिस्टम हो तो सहारा मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें