फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नौ दरोगाओं के तबादले पर एसएसपी ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी एवं एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने नौ दराेगाओं के तबादले पर रोक लगा दी है। इन दरोगाओं को आईजी गढ़वाल की ओर से 31 मार्च तक रिलीव करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, डीआईजी ने दरोगाओं की कमी का हवाला देते हुए नए दरोगा आने तक रिलीव करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने बीते सोमवार को 15 दरोगाओं को 31 मार्च तक नए जिले में ड्यूटी ज्वाइन के निर्देश जारी किए थे। इसमें देहरादून में तैनात नौ दरोगा भी शामिल हैं। उन्होंने एसएसपी से 31 मार्च तक इन दराेगाओं को रिलीव करने के निर्देश दिए थे। जिनका तबादला हुआ था, उनमें भुवन पुजारी को देहरादून से पौड़ी, जगत सिंह को देहरादून से उत्तरकाशी, सयद्दुल बहार को देहरादून से पौड़ी, अनीता को देहरादून से पौड़ी, पंकज कुमार को देहरादून से चमोली, नरेंद्र पुरी को देहरादून से चमोली, किशन देवरानी को देहरादून से चमोली, मोहम्मद यासीन को देहरादून से टिहरी गढ़वाल, दर्शन प्रसाद काला को देहरादून से टिहरी गढ़वाल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें