फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Garhwal: ओवरटेक को लेकर स्थानीय युवकों और राजस्थान के यात्रियों के बीच मारपीट, दस हिरासत में लिए गए

Sat, 27 Jun 2026 03:37 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल।

सार

श्रीनगर गढ़वाल में यात्रियों और स्थानीय लोगों के बाद विवाद हो गया है। मामले में पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
स्थानीय युवकों और यात्रियों में मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के पौड़ी चुंगी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ओवरटेक को लेकर स्थानीय युवकों और राजस्थान से आए यात्रियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में तीन स्थानीय युवक घायल हो गए। आरोप है कि यात्रियों ने डंडों और पत्थरों से हमला किया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए राजस्थान से आए दस यात्रियों को हिरासत में लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर नारेबाजी की। पुलिस के समझाने पर घायल युवकों का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar: बजट मिलने के बाद भी जारी नहीं की गई 20 हजार बुजुर्गाें की पेंशन, तीन महीने से बैंक के लगा रहे चक्कर
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज तिवारी ने बताया कि स्थानीय युवक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें