फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri Garhwal: घास लेने गई दो महिलाओं में से एक पर घात लगाए बैठे गुलदार ने किया हमला, मौत से गांव में दहशत

Sat, 27 Jun 2026 12:54 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल।

सार

पौड़ी के नै बणासी तल्ली में शनिवार को दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घास लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत है।
विज्ञापन
leopard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी जिले के नैनीडांडा विकासखंड की पट्टी बिजलौट स्थित ग्राम सभा बणासी तल्ली में शनिवार सुबह गुलदार ने  एक महिला पर हमला कर दिया। महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह गांव की दो महिलाएं, शांति देवी और सुशीला देवी घास काटने के लिए गांव के ऊपरी हिस्से में गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक सुशीला देवी पर हमला कर दिया। साथ मौजूद शांति देवी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक गुलदार महिला को मार चुका था। 

ये भी पढे़ं...Haridwar: बजट मिलने के बाद भी जारी नहीं की गई 20 हजार बुजुर्गाें की पेंशन, तीन महीने से बैंक के लगा रहे चक्कर

क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रकीर्ण नेगी घटना स्थल के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें