डॉ. यूएस रावत
- फोटो : फाइल फोटो
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बुधवार को राजधानी के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान न केवल उन्होंने परीक्षा कक्षों का भ्रमण किया बल्कि कॉलेज प्रशासन को भी नकल विहीन परीक्षाएं कराने को निर्देशित किया।
गढ़वाल मंडल में इन दिनों श्रीदेव सुमन विवि की प्राइवेट परीक्षाएं चल रही हैं। इस क्रम में बुधवार को विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत एमकेपी पीजी कॉलेज पहुंचे। उन्होंने यहां कॉलेज प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह से वार्ता करने के साथ ही परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह एमआईटी पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाएं जानी।
नकलविहीन परीक्षा पर सबसे ज्यादा फोकस
इसके बाद वह एसजीआरआर पीजी कॉलेज पहुंचे। यहां भी उन्होंने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए कि वह नकलविहीन परीक्षाएं कराने पर सबसे ज्यादा फोकस रखें।
उन्होंने छात्रों को कोई भी असुविधा न होने देने को भी कहा। गढ़वाल मंडल में 77 परीक्षा केंद्रों पर प्राइवेट परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।