विवि के कुलपति प्रो.एमएस रावत ने बताया कि प्री पीएचडी कराने के लिए 16 विषयों में सौ सीटें निर्धारित कर ली गई हैं। शोध समीति के अध्यक्ष प्रो.डीसी गोस्वामी ने प्री पीएचडी कराने के लिए अपनी रिपोर्ट इसी माह विवि को सौंप दी है।
एंट्रेस के लिए पाठ्यक्रम तैयार
कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। प्रवेश परीक्षा में 100-100 अंकों के दो प्रश्न पत्र होगे। पहला प्रश्न सामान्य अध्ययन और दूसरा प्रश्नपत्र यूजीसी नियम के अनुसार विषय से संबधित होगा। कहा कि शोध कार्यों का लाभ स्थानीय सुमदाय को मिले इसलिए विवि सभी विषयों में स्थानीय मुद्दों पर ही शोध कराने पर विशेष फोकस करेगा। अप्रैल द्वितीय सप्ताह से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। मई में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इन विषयों में होगी प्री पीएचडी
हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, सैन्य विज्ञान, कामॅर्स, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भू-गर्भविज्ञान, गणित, भूगोल,समाजशास्त्र