66 हजार ने दी थी परीक्षा
कनिष्ठ सहायक सहित सभी विभागों में 753 पदों पर भर्ती को परीक्षा 31 अक्तूबर 2021 को हुई थी। इसमें 66,494 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसका परिणाम 29 अप्रैल को जारी हुआ था, जिसमें नोन टाइपिंग(कर संग्रहकर्ता, सर्वे लेखपाल, अमीन, टेलीफोन ऑपरेटर व स्वागती) को छोड़ते हुए 530 पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों की टाइपिंग परीक्षा कराई गई थी। इसके चयनितों की श्रेष्ठता सूची के आधार पर टाइपिंग परीक्षा 30 मई से एक जून 2022 को टाइपिंग परीक्षा हुई थी। अब इनकी सूची जारी की गई है।
तीन अप्रैल से अभिलेख सत्यापन
आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यह औपबंधित श्रेष्ठता सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेख सत्यापन के बाद मेरिट व वरीयता के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष जारी किया जाएगा। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, तीन अप्रैल से अभिलेख सत्यापन प्रस्तावित है। इस संबंध में जल्द ही आयोग तिथिवार व श्रेणीवार कार्यक्रम जारी करेगा।
इन भर्तियों में अभी इंतजार
वैयक्तिक सहायक : विभिन्न विभागों में वैयक्तिक सहायक के 162 पदों पर भर्ती के लिए 16-17 मार्च 2021 को परीक्षा और 30 मार्च 2022 को परिणाम जारी हुआ था। 5448 उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे। अभिलेख सत्यापन लंबित है।
इन भर्तियों के परिणाम का इंतजार
वाहन चालक : 174 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 14,075 उम्मीदवार।
कर्मशाला अनुदेशक : 157 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 3972 अभ्यर्थी।
मत्स्य निरीक्षक : 28 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 71 उम्मीदवार।
मुख्य आरक्षी, पुलिस दूरसंचार : 272 पद, 31 जुलाई 2022 को परीक्षा। 23506 उम्मीदवार।
इन भर्तियों के दोबारा आयोजन को कैलेंडर का इंतजार
- सचिवालय रक्षक भर्ती
- स्नातक स्तरीय परीक्षा
- वन रक्षक भर्ती परीक्षा