फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश को खेल के क्षेत्र में केंद्र की बड़ी सौगात, स्पोर्ट्स कॉलेज को केआईएससीई के रूप में मंजूरी

Fri, 18 Nov 2022 01:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना के तहत उत्तराखंड में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज को केआईएससीई के रूप में मंजूरी मिली है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कॉलेज में केंद्र की ओर से खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
maharana pratap sports college - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है। खेल मंत्रालय ने उत्तराखंड में केआईएससीई (खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को मंजूरी दे दी है। खेलों इंडिया की कार्यकारी निदेशक राधिका की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।  

विज्ञापन


खेल मंत्रालय की ओर से ओलंपिक में भारत की उत्कृष्टता को बढ़ाने के लिए विभिन्न राज्यों में खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है। योजना के तहत उत्तराखंड में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज को केआईएससीई के रूप में मंजूरी मिली है।

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: अभी भी रहस्य बना है वीआईपी का नाम, पूर्व सीएम की ओर से दिए गए इस संकेत ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कॉलेज में केंद्र की ओर से खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी। यहां एथलेटिक्स, बैडमिंटन और बॉक्सिंग तीन खेलों के लिए केंद्र सरकार की ओर से सहयोग किया जाएगा। विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं मिलेंगी, विशेषज्ञ कोच, सहायक स्टाफ, उपकरण एवं बुनियादी ढांचे को खेलो इंडिया योजना के माध्यम से बढ़ाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें