फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर मेहरबानी इन्हें पड़ गई महंगी

Wed, 18 Dec 2013 03:51 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिसंबर को नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली से खेल विभाग की लाखों की कमाई मारी गई।
विज्ञापन


निशुल्क आवंटित हुआ परेड ग्राउंड
सिर्फ तीन दिन के लिए निशुल्क आवंटित परेड ग्राउंड दस दिनों तक आयोजकों के कब्जे में रहा। इतना ही नहीं रैली के दो दिन बाद भी आयोजक यहां से सामान नहीं समेट पाए हैं।

पढ़ें, 2.5 मार्क्स लाने पर भी मिलेगा IIT में मौका

शहर के बीचों-बीच स्थित परेड ग्राउंड के आधे हिस्से में खेल विभाग ने खेल परिसर बनाने का काम शुरू करा दिया है जबकि शेष आधे हिस्से को व्यावसायिक उपयोग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इस हिस्से में हर महीने ट्रेड फेयर, प्रदर्शनी आदि लगती रहती हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, मुख्यमंत्री पद के दावेदार दिल्ली में और अफवाहें दून में

इसके लिए खेल विभाग आयोजकों से किराया वसूलता है। जानकारी के अनुसार आयोजनों से खेल विभाग कम से कम 35 से 40 हजार रुपए प्रतिदिन की आय हो जाती है। सरकारी कार्यक्रम, मेलों और राष्ट्रीय आयोजनों के लिए ही मैदान निशुल्क देने का नियम है।

खेल विभाग को लाखों का नुकसान
इस बीच भाजपा की शंखनाद रैली के कारण करीब 10 दिन तक मैदान पर न तो कोई मेला लग सका और न ही कोई अन्य आयोजन हुआ। दूसरी ओर भाजपा को रैली के लिए मैदान निशुल्क दिया गया था। ऐसे में खेल विभाग को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा।

पढ़ें, जेपी जोशी प्रकरणः वल्दिया ने भी किया था पीड़िता का यौन शोषण!

दरअसल भाजपा की शंखनाद रैली के लिए 13 से 15 दिसंबर तक परेड ग्राउंड आरक्षित किया गया था। इस दौरान 12 दिसंबर तक यहां खादी प्रदर्शनी लगनी थी मगर मैदान 9 नवंबर को ही खाली करा दिया गया था।
विज्ञापन

 
शासन स्तर से मैदान निशुल्क दिए जाने के निर्देश मिले थे। इसके बाद तीन दिन के लिए मैदान निशुल्क दिया गया। अगर शासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहले ही मैदान ले लिया था तो उस पर हम कुछ नहीं कर सकते।
- अजय अग्रवाल, उप निदेशक, खेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें