फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड के युवा टेनिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जोसेफ्स टेनिस एकेडमी की ओर से आयोजित जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-14 और अंडर-16 बालिका वर्ग में उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कई प्रमुख स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अंडर-14 श्रेणी में टोंस ब्रिज स्कूल की अराइना विशाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने शानवी सिंह को 5–1 से हराया और सेमीफाइनल में नव्या नैथानी को 5–2 से मात दी। फाइनल मुकाबले में अराइना ने सेंट जोसेफ्स एकेडमी की अंशिका बिष्ट को एकतरफा 5–0 से पराजित कर चैंपियनशिप जीती। इसी श्रेणी में अंशिका टंडन ने समृद्धि सैनी को 5–3 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-16 श्रेणी में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें टोंस ब्रिज स्कूल की पूर्वी पटवा ने खिताब अपने नाम किया। उन्होंने शानवी सिंह को 5–1 से हराया और सेमीफाइनल में माहिरा भाटिया को भी 5–1 से मात दी। फाइनल में पूर्वी पटवा ने अराइना विशाल को 5–2 से हराकर लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर चैंपियनशिप अपने नाम की। आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने का बेहतरीन मंच साबित हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें