फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारगंज में बनेगा 'स्पाइस पार्क'

Thu, 10 Oct 2013 11:21 PM IST
अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल स्थापना के बाद निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर सितारगंज के विकास में अब एक और नया अध्याय जुड़ जाएगा।
विज्ञापन


एसएसबी और बीएसएफ के वाहिनी मुख्यालयों के शिलान्यास के मात्र एक सप्ताह बाद दो सौ करोड़ की लागत से स्पाइस पार्क बनने की कवायद भी तेज हो गई है।

सिडकुल फेज टू की स्थापना
आगामी 14 अक्तूबर को केंद्रीय औद्योगिक वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा स्पाइस पार्क का शिलान्यास करेंगे।

राज्य गठन के बाद वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने सितारगंज को औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए औद्योगिक स्थान सिडकुल की स्थापना की थी और फिर धीरे-धीरे सितारगंज का तारा चमकने लगा।

वर्ष 2012 में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सितारगंज में सिडकुल फेज टू की स्थापना की घोषणा की थी। उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री बहुगुणा ने संपूर्णानंद शिविर (खुली जेल) की 13 सौ एकड़ जमीन पर सिडकुल फेज टू की स्थापना कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विभाग को पांच एकड़ जमीन दी गई
इसमें सिडकुल द्वारा उद्योगों की अवस्थापना में तीन सौ करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसमें पांच हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश होने की संभावना है।

अभी सिडकुल टू की स्थापना हुए साल भर भी पूरा नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री बहुगुणा ने सितारगंज के विकास में कई नए आयाम स्थापित कर दिए।

मसाले की फैक्ट्रियां स्थापित होंगी
सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक जीपी दुर्गापाल ने बताया कि सिडकुल फेज टू में स्पाइस पार्क बनाने के लिए उद्यान विभाग को पांच एकड़ जमीन दी गई है। जिसमें मसाले की फैक्ट्रियां स्थापित होंगी। स्पाइस पार्क निर्माण में दो सौ करोड़ रुपये खर्च होगा।

आगामी 14 अक्टूबर को केंद्रीय औद्योगिक वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा स्पाइस पार्क का शिलान्यास करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें