फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई राष्ट्रीय हैंडबॉल स्पेशल चैंपियनशिप

Tue, 12 Nov 2013 01:56 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार से तीर्थनगरी में शुरू होने वाली राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में 20 राज्यों के करीब तीन सौ मानसिक मंदित बच्चे प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विशेष बच्चों के अंदर क्षमता, व्यक्तित्व, खेल कौशल आदि का विकास करना है।
विज्ञापन


मानसिक रूप से निपुर्ण बनाने का कार्य
सोमवार को ज्योति विशेष विद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्पेशल ओलंपिक उत्तर एवं मध्य भारत के चेयरमैन एयर मार्शल अशोक गोयल ने बताया कि स्पेशल ओलंपिक भारत एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय से मान्य संस्था विश्व के 220 देशों में खेल गतिविधियां संचालित करती है।

उन्होंने बताया कि देश की कुल जनसंख्या में करीब ढाई प्रतिशत विकलांग की श्रेणी में आते हैं, जिनमें से करीब दस लाख बच्चों को संस्था शारीरिक और मानसिक रूप से निपुर्ण बनाने का कार्य कर रही है। प्रशिक्षित बच्चे अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करके देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तराखंड में मानसिक मंदित बच्चों के विकास के लिए सुनियोजित ढंग से कार्य किया जा रहा है। मौके पर शिक्षाविद् वंशीधर पोखरियाल, डीके वार्ष्णेय, कमलेश भाटिया, एके मनचंदा, आरसी भट्ट, भास्कर कुड़ियाल, दिनेश पैन्यूली, गोपाल आदि मौजूद थे।

लॉस एंजिल्स में करेंगे प्रतिनिधित्व
राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चे लॉस एंजिल्स में वर्ष 2015 में होने वाले विश्व खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। एयर मार्शल अशोक गोयल ने बताया कि चयनित बच्चों को विश्व खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें