फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस परीक्षा आईआईटी के बजाय नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराए : केंद्र सरकार

Mon, 27 Nov 2017 10:36 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
केंद्र सरकार जेईई एडवांस परीक्षा की जिम्मेदारी आईआईटी से लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंपने की तैयारी कर रही है। इस बारे में उसने देश के सभी आईआईटी प्रबंधन को पत्र लिखकर 15 दिसंबर तक अपना जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


इस प्रस्तावित प्रस्ताव पर सरकार और आईआईटी प्रबंधन के बीच टकराव की स्थिति हो सकती है क्योंकि पहले भी आईआईटी प्रबंधन जेईई एडवांस की परीक्षा किसी अन्य संस्था द्वारा कराने के प्रस्ताव को ठुकरा चुका है। 

सरकार से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट ने 10 नवंबर को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के गठन को मंजूरी दी थी। साथ ही जेईई मेन, यूजीसी नेट समेत अन्य प्रवेश परीक्षाएं इसी एजेंसी से करवाने का फैसला लिया था ताकि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की बजाय पढ़ाई पर फोकस कर सके।
विज्ञापन


सीबीएसई द्वारा आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाएं तो एजेंसी को दे दी गई लेकिन जेईई एडवांस और कैट परीक्षा पर कोई फैसला नहीं हुआ था। जेईई एडवांस आईआईटी प्रबंधन और कैट परीक्षा आईआईएम प्रबंधन खुद कराते हैं। इसीलिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आईआईटी प्रबंधन और आईआईएम प्रबंधन को पत्र लिखकर उनसे राय मांगी है।
विज्ञापन

आईआईटी प्रबंधन करेगा बैठक

demo pic
सूत्रों के मुताबिक, आईआईटी प्रबंधन जल्द ही इस मसले पर बैठक करने जा रहा है। हालांकि आईआईटी के विशेषज्ञ जेईई एडवांस की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को देने पर सहमत नहीं होंगे।

बता दें कि जेईई एडवांस 2017 की परीक्षा के प्रश्नपत्र में गलती और बोनस अंक देने के मामले में आईआईटी प्रबंधन सुप्रीम कोर्ट में यह परीक्षा खुद कराने पर अपना रुख स्पष्ट कर चुका है। रिपोर्ट में कहा था कि जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी में आईआईटी विशेषज्ञों की पूरी टीम काम करती है। गलती बेशक हुई है, लेकिन उसमें सुधार किया जाएगा।

यदि परीक्षा कोई बाहरी एजेंसी आयोजित करती है तो फिर आईआईटी की गुणवत्ता में गिरावट आ सकती है। जेईई एडवांस की परीक्षा को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यह परीक्षा आईआईटी प्रबंधन स्वयं आयोजित करता है और उसकी तैयारी आठ से दस महीने चलती है।

आईआईटी के विशेषज्ञ ही प्रश्नपत्र तैयार करते हैं और कॉपी जांचते हैं। जेईई एडवांस परीक्षा की जिम्मेदारी भले एक आईआईटी को सौंपी जाती है, लेकिन परीक्षा कराने वाली टीम में देशभर के आईआईटी के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। इस टीम के बारे में कभी कोई जानकारी आईआईटी साझा नहीं करता है।

मैनेजमेंट परीक्षा कैट को भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को देने के मामले में मंत्रालय ने आईआईएम से भी सुझाव मांगा है। अभी तक कैट परीक्षा सभी आईआईएम मिलकर आयोजित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें