फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार JEE Main एग्जाम में मिलेगी यह खास सुविधा, जानने के लिए करें क्लिक

Mon, 27 Nov 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन में पहली बार छात्रों को यह खास सुविधा मिलेगी। जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर..
विज्ञापन


जेईई मेन में पहली बार डायबिटिक अभ्यर्थियों को सीबीएसई ने बड़ी राहत दी है। ऐसे अभ्यर्थी अपने साथ परीक्षा के दौरान केला, सेब, संतरा और शुगर टेबलेट ले जा सकते हैं। पहली बार सीबीएसई ने जेईई मेन जैसी परीक्षा में यह खास सुविधा दी है। हालांकि पैक्ड फूड ले जाने पर रोक जारी रहेगी।

सीबीएसई की ओर से ऑफलाइन जेईई मेन का आयोजन आठ अप्रैल को और ऑनलाइन जेईई मेन का आयोजन 15 व 16 अप्रैल 2018 को होने जा रहा है। इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एक दिसंबर 2017 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


नोटिफिकेशन में पहली बार सीबीएसई ने डायबिटिक स्टूडेंट्स को राहत दी है। बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक डायबिटीज से ग्रसित छात्र अपने साथ शुगर टेबलेट या फल जैसे केला, सेब और संतरा ले जा सकते हैं।

 
विज्ञापन

अभ्यर्थी अपने साथ ले जा सकते है ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल

water
इसके साथ ही ऐसे अभ्यर्थी अपने साथ ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल भी लेकर जा सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि चॉकलेट, कैंडी, सैंडविच जैसे पैक्ड फूड परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

आपको बता दें कि इससे पहले सीबीएसई ने इसी साल हुई बोर्ड परीक्षाओं में भी डायबिटीज से ग्रसित छात्रों को अपने साथ फल ले जाने की छूट दी थी, लेकिन जेईई मेन में यह सुविधा पहली बार दी गई है। बोर्ड के विशेषज्ञों का कहना है कि निश्चित तौर से इस सुविधा से उन छात्रों को फायदा होगा, जो

डायबिटीज की वजह से ज्यादा देर बिना खाए नहीं रह पाते हैं। परीक्षा विशेषज्ञ एवं अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत के मुताबिक देश में जितनी तेजी से डायबिटीज फैल रहा है, उससे निश्चित तौर पर सीबीएसई का यह फैसला बेहतर साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें