शुक्रवार को हरिद्वार में होने वाली रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती खास सोफे पर बैठेंगी। लिथो प्रेस के मैदान पर होने वाली रैली के लिए बृहस्पतिवार को मंच और पंडाल तैयार किया जाता रहा।
रैली के लिए बनाए जा रहे पंडाल का सामान तो हरिद्वार के एक टेंट व्यवसायी के यहां से मंगाया गया है जबकि मंच का सामान लखनऊ से आया है।
इस खास सोफे पर विराजेंगी बहन जी
लोकसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए रुड़की आ रही बसपा प्रमुख मायावती लिथो प्रेस के मैदान पर शुक्रवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
मायावती के लिए खास लखनवी सोफा मंगाया गया है। बताया जाता है कि मायावती इस सोफे को बहुत शुभ मानती हैं और इसीलिए इसे हर रैली में इसे ले जाया जाता है।
वैसे तो रैली में व्यवस्था के लिए बेरिकेडिंग करने के लिए सामान हरिद्वार के वृंदावन टेंट हाऊस से लाया गया है, लेकिन जिस मंच से मायावती रैली को संबोधित करेंगी, वह मंच लखनऊ से लाया गया है।
तीन ट्रकों में भरकर आया सामान
मंच तैयार करने के लिए लखनऊ के चौहान टेंट हाऊस से तीन ट्रकों में सामान भरकर लाया गया है। इस मंच को तैयार करने के लिए बड़ी संख्या में मजदूर लगे हुए हैं।
आज होने वाली रैली में बहन जी लखनऊ के मंच से लोगों को लोकसभा चुनाव के लिए संबोधित करेंगी। मंच से मायावती लोगों से संख्या में पार्टी को वोट देकर प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगी।
बताया गया कि मायावती की अधिकतर रैलियों में बनने वाले मंच का सामान हर बार लखनऊ से ही आता है। दिनभर बसपा कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुटे रहे।