फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आयुष्मान योजना में शिकायतों के निपटारे को बनेगी एसओपी, समय सीमा की जाएगी तय

Fri, 20 Sep 2024 01:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्राधिकरण के माध्यम से प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना व राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना संचालित की जाएगी। योजना को सुचारू चलाने और शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के लिए एसओपी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान योजना में शिकायतों का निपटारा करने के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाएगी। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने शीघ्र एसओपी बनाने के निर्देश दिए। शिकायतों की गंभीरता और प्राथमिकता के अनुरूप रूप निपटारा करने के लिए समय सीमा तय की जाएगी।

इसके अलावा तय समय में शिकायतों का निपटारा न करने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। प्राधिकरण के माध्यम से प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना व राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना संचालित की जाएगी। योजना को सुचारू चलाने और शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के लिए एसओपी तैयार की जाएगी।

बृहस्पतिवार को आईटी पार्क स्थित प्राधिकरण के कार्यालय हुई बैठक में अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा, शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। यदि किसी अस्पताल में लाभार्थी कैशलेस उपचार नहीं मिलने की शिकायत करता है, तो उसकी समस्या का तत्काल निस्तारण होना बेहद जरूरी है।

इस बात का खास ध्यान रखें कि अस्पताल में उपचार करा रहे लाभार्थी की शिकायतों का निस्तारण त्वरित नहीं हुआ तो औचित्य ही क्या रहेगा। हर कोई इसे अपनी जिम्मेदारी समझे। आपात शिकायतों के अलावा अन्य शिकायतों के निदान के लिए भी समय और जिम्मेदारी तय करें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh:  रेलवे स्टेशन पर निकला अजगर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल, पहुंची वन विभाग की टीम

आयुष्मान योजना से संबंधित जानकारियों और समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्राधिकरण में स्थापित कॉल सेंटर के अलावा विभागीय ई-मेल, ऑनलाइन पोर्टल, डाक, सीएम हेल्पलाइन, कार्यालय पटल व कार्मिकों के जरिए सूचनाएं आती हैं। इन सभी माध्यमों से आने वाली शिकायतों को रणनीतिक तौर पर हल करने की कार्ययोजना बनाई जाए।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें