सेटेलाइट फोन से लैस प्रशिक्षित ट्रेकिंग गाइड जाएंगे साथ
सरकार ने ये भी तय किया है कि सहस्त्रताल जैसे ट्रेक पर ट्रेकिंग के लिए प्रशिक्षित गाइड साथ जाएंगे। राष्ट्रीय पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी ने इसके लिए ट्रेकिंग गाइड को प्रशिक्षित किया है। यह गाइड सेटेलाइट फोन से लैस होंगे ताकि कहीं मुसीबत आने पर उनसे आसानी से संपर्क साधा जा सके।
एसओपी के बाद बंद होगी लापरवाही
अभी तक कंपनियां सुरक्षा उपायों की अनदेखी करते हुए धड़ल्ले से ट्रेकिंग कराती आ रही हैं। एसओपी आने के बाद मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। लापरवाही बंद होगी। इससे पहले राज्य में राफ्टिंग की एसओपी जारी हुई थी, जिसके बाद हादसों में काफी कमी आई है।
ये भी पढ़ें...International Yoga Day 2024 : राजधानी देहरादून में अमर उजाला के साथ कर रहे लोग योग, निरोग रहने का जाना मंत्र
पर्यटन विभाग ने एसओपी तैयार कर ली है। चूंकि, इस तरह के ट्रेक वन विभाग के अधीन हैं, इसलिए मानकों का अनुपालन कराते हुए वन विभाग पंजीकरण कराएगा। पर्यटन विभाग इस एसओपी के हिसाब से ट्रेकिंग सुनिश्चित करेगा। जल्द ही एसओपी जारी की जाएगी। -राधा रतूड़ी, मुख्य सचिव