फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न मना सोनिया गांधी लौटीं दिल्ली

Wed, 06 Jan 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी (देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी मंगलवार रात देहरादून से नंदा देवी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुई। दोपहर में दिल्ली जाने के लिए कुंवर बिजेंद्र सिंह के आवास से निकला सोनिया गांधी का काफिला जबरखेत से मसूरी के लिए लौट गया था।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी के शताब्दी से दिल्ली लौटने की सूचना दोपहर के वक्त मिली। कुंवर बिजेंद्र सिंह के आवास से सोनिया गांधी का काफिला देहरादून की ओर चला।

सोनिया किंक्रेग से बड़ा मोड़ होते हुए जबरखेत पहुंच गई। बताया गया सोनिया को सिला-सरोना के पास स्थित एक फॉरेस्ट गेस्ट हाउस जाना है। जहां कभी राजीव गांधी ने पूरी रात बिताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी की यादों से नहीं मिल पाईं सोनिया

फॉरेस्ट गेस्ट हाउस का रास्ता खराब होने के कारण सुरक्षा कर्मियों ने सोनिया गांधी को आधे रास्ते से ही लौटा दिया। सोनिया गांधी करीब दो बजे कुंवर बिजेंद्र सिंह के आवास पर लौट आईं। उसके बाद उन्होंने पूरा दिन यहीं बिताया।

बता दें सोनिया गांधी के मंगलवार देर रात या बुधवार सुबह दिल्ली जाने की सूचना थी। रात को कांग्रेस अध्यक्षा का दिल्ली जाने का अचानक कार्यक्रम बन गया और वह देहरादून से नंदा देवी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें