फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इस हिल स्टेशन पहुंच सोनिया गांधी ने मनाया नया साल

Sat, 02 Jan 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नए साल का जश्न मसूरी की वादियों में बेहद सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। नए साल की पूर्व संध्या पर सोनिया गांधी मसूरी पहुंच गईं थी। शुक्रवार को वह विनोग हिल बर्ड सेंचुरी से सटे क्लाउंड एंड इस्टेट में करीब दो घंटे बिताए। इस दौरान उन्होंने पहाड़ की जैव विविधता और नैसर्गिक सौंदर्य को निहारा।
विज्ञापन


निजी दौरे पर आईं कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था। उनके आने की भनक स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई। इस दौरान सोनिया गांधी ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी।

शुक्रवार को दिन में महाराजा कपूरथला के टीका बिजेंद्र सिंह के आवास पर सोनिया गांधी ने उनके परिजनों के साथ नए साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन

आज कांग्रेस अध्यक्ष से मिल सकते हैं सीएम रावत

यहां से वह करीब चार बजे क्लाउड एंड इस्टेट पहुंची। जहां क्लाउड एंड इस्टेट के सीएमडी दिग्विजय अग्रवाल ने उनकी अगवानी की। सोनिया गांधी ने करीब दो घंटे क्लाउड एंड इस्टेट में बिताए और मसूरी की हसीन वादियों का दीदार किया।

सोनिया गांधी के मसूरी में रहने की भनक लगते ही कांग्रेसी नेताओं की उनसे मिलने की कोशिशें तेज हो गईं थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत सोनिया गांधी को मिलने पहुंच सकते हैं।

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी के साथ कई अन्य राजनीतिज्ञ और वीवीआईपी नए साल का जश्न मनाने के लिए दिल्ली से मसूरी आए हुए हैं। उनमें से कई ने डीएलएफ के प्रबंध निदेशक केपी सिंह के लिंडेल इस्टेट में नए साल का जश्न मनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें