उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों की ओर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द रुख करेंगे। अगस्त के पहले सप्ताह में सोनिया गांधी का दौरा हो सकता है।
उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी 31 जुलाई को उत्तराखंड पहुंच रही हैं और उनके साथ केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री जयराम रमेश भी होंगे। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत सोमवार को दून में मौजूद रहेंगे।
उत्तराखंड के आपदा ग्रसित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण पर कांग्रेस हाईकमान की सीधी नजर है। पुनर्निर्माण और प्रभावित क्षेत्रों में राहत का काम देखने के लिए खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तराखंड की ओर रुख करेंगी। आपदा के समय में उत्तराखंड की अनदेखी करने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार आलोचना झेल चुके हैं।
अगस्त माह में होगा दौरा
राहुल उस समय उत्तराखंड आए भी थे पर आईटीबीपी का गेस्ट हाउस खाली कराने को लेकर विवाद में आ गए। अब राहुल एक बार फिर से उत्तराखंड की ओर रुख कर सकते हैं। राहुल का दौरा भी अगस्त माह में ही होगा। कांग्रेस प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक प्रदेश प्रभारी प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी मुख्यमंत्री और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर राहत कार्य और पुनर्निर्माण कार्य का हाल जानेंगी।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें