फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के कबाड़ स्कूटर से बेटे ने बनाई क्वाड बाइक

Sun, 26 Jul 2015 05:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में जहां लोग क्षतिग्रस्त गाड़ी को कबाड़ समझकर बेच देते हैं, वहीं कबाड़ से करामात करने वाले इसे नया आकार दे डालते हैं।
विज्ञापन


यहीं सब कर दिखाया है हरिद्वार में शिवालिक नगर की रामधाम कॉलोनी में रहने वाले 20 वर्षीय अक्षय पाल और 19 साल के पुनीत सलोनिया की जोड़ी ने। एक दिन अक्षय के पिता नरेश पाल अपने चेतक स्कूटर पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे।

तभी सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस बीच नरेश पाल का स्कूटर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तब कुछ समय गुजर जाने के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र अक्षय के जेहन में घर पर रखे क्षतिग्रस्त स्कूटर से क्वाड बाइक बनाने का ख्याल आया। अक्षय ने बताया कि फिल्मों में चार पहियों वाली क्वाड बाइक देखी थी।
विज्ञापन


तो सोचा क्यों न घर पर इसे बनाया जाए। दो पहिये स्कूटर से निकाले और बाकी दो बाजार से पुराने खरीद कर आपस में जोड़ दिए। फिर जोड़े गए पहियों के बीच में स्कूटर का इंजन लगा दिया। लेकिन इस बीच क्वाड बाइक बनाने में तकनीकी झंझट सामने आया तो उन्होंने वाहन के मॉडल बनाने वाले डिजाइनर सुमित लूथरा से संपर्क किया।
विज्ञापन


जिन्होंने बाइक की बनावट से जुड़ी परेशानी सुलझाकर इसे बनाने के कार्य को आगे बढ़ाया। क्वाड बाइक बनाने में दोनों दोस्तों के कुल 30 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं। अलग-अलग दो पहिया वाहनों के हिस्सों को जोड़कर बनी क्वाड बाइक एक लीटर पेट्रोल में 35 से 40 किलोमीटर तक चलती है।

जिसकी अधिकतर रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। छात्र पुनीत ने बताया कि बाजार में कंपनी की क्वाड बाइक की कीमत एक लाख रुपये से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें