कनखल थाना क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। साले और पत्नी को भी हत्या करने की धमकी दी। साले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश मिश्रा निवासी रमा बिहार काॅलोनी जमालपुर कलां ने शिकायत देकर बताया कि सात सितंबर को वह घर पर नहीं था। इस बीच उसका बहनोई धनंजय पांडेय निवासी बजीरपुर थाना अशोकनगर दिल्ली अपने कुछ साथियों के साथ घर पर आया। यहां उसकी मां को अकेला देखकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सिर फोड़ दिया।