फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से हुई बड़ी गलती, अब 40 लाख के गद्दे को शहरभर में ढूंढ रहा पूरा परिवार

Mon, 13 Nov 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पिता की गैर मौजूदगी में बेटे ने एक गद्दा भिखारी को दे दिया। इसके बाद जब पिता को यह बात पता लगी तो उन्होंने उसमें रखी गई रकम के बारे में बताया। यह सुनते ही पूरा परिवार सदमे में आ गया।
विज्ञापन


कनखल के दरिद्र भंजन मंदिर के बाहर बैठे भिखारी को दे दिया। बताया जाता है कि गद्दे के अंदर 40 लाख रुपये रखे थे।  जब पिता लौटा तो माथा पकड़ लिया। पिता-पुत्र मिलकर तीन दिन से पूरे शहर में गददे ले गए भिखारी की खोज जारी है। पिता-पुत्र ने पुलिस का दरवाजा नहीं खटखटाया। यह मामला कनखल में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला तीन दिन पहले का है। शिवालिक नगर से एक युवक श्मशान घाट के पास दरिंद्र भंजन पहुंचा। मंदिर के बाहर बैठे एक भिखारी को युवक ने गद्दा दे दिया। भिखारी ने मना भी किया, लेकिन युवक नहीं माना। आखिर में वह गद्दा लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के वक्त जब युवक का पिता घर पहुंचा तो गददे को न पाकर हक्का बक्का रह गया। पिता ने जब पुत्र से पूछा तो उसने  गददे के खराब होने के चलते उसे भिखारी को दे देने की बात कही।

पिता ने बेटे को बताया कि उस गददे में चालीस लाख की रकम रखी थी। इसके बाद दोनों दौड़े-दौड़े सीधे मंदिर पहुंचे। उन्हें वह भिखारी तो मिला गया, लेकिन भिखारी ने कहा कि गद्दा उसने एक अन्य भिखारी को दे दिया था। क्योंकि उसे जरूरत नहीं थी।

भिखारी ने इतना ही बताया कि वह भिखारी हरकी पैड़ी क्षेत्र से आता था, उसे बस इतना ही पता है। पिता पुत्र तब से अब तक पूरे शहर में भिखारी को अपने साथ लेकर गद्दा ले जाने वाले भिखारी को खोज रहे हैं। लेकिन अब तक उसका अता पता नहीं चल सका है। ये मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एसओ कनखल अनुज सिंह ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें