फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों पहले जहां बेटा मरा, उसी जगह गई बाप की जान

Fri, 09 May 2014 12:27 PM IST
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी क्षेत्र के नागेश्वर सौड़ मोटर मार्ग पर बीती रात को एक टाटा सूमो के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। वाहन में सवार तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है।
विज्ञापन


उन्हें बेलेश्वर चिकित्सालय से देहरादून जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया है। दो लोगों को हल्की चोटे आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सालय से छूट्टी दे दी गई है। ये सभी लोग बूढ़ाकेदार के निवासी है।

बीती रात को वे तुगाडा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां से मेंहदी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर बूढ़ाकेदार लौट रहे थे तो टाटा सूमो संख्या यूके 07 टीए-0063 कैमरिया सौड़ के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

ठीक उसी स्थान पर गई थी बेटे की जान

नागेश्वर सौड़ मोटर मार्ग बूढ़ाकेदार के कृष्णानंद बहुगुणा के परिवार को मौत की कब्रगाह बन गया।

छह साल पहले कैमरियासौड़ के इसी स्थान पर हुई वाहन दुर्घटना में कृष्णानंद के 22 वर्षीय बेटा कैलाश और 13 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। कैलाश भी बस चालक था।

छह साल पहले जिस स्थान पर उनके बेटे का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था उसी स्थान पर कृष्णानंद की टाटा सूमो भी अनियंत्रत होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कृष्णानंद की दर्दनाक मौत हो गई है।

'प्रेत आत्मा है दुर्घटना का कारण'

उसी स्थान पर टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि प्रेत आत्मा होने के कारण दुर्घटना हुई।

वाहन में सवार राजेंद्र पुंडीर का कहना है कि खाई में गिरने पर ही उन्हें दुर्घटना का आभास हुआ। वाहन की तेज रफ्तार भी नहीं थी।

सभी लोग सामान्य रूप से आपस में बातचीत कर रहे थे। मृतक कृष्णानंद की तीन बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बेटा सरकारी सेवा में कार्यरत है।
विज्ञापन

तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

इस दुर्घटना में बूढ़ाकेदार निवासी वाहन चालक कृष्णानंद बहुगुणा (54) पुत्र महिमानंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुश सेमवाल, पंकज व अनिल नौटियाल गंभीर रूप से घायल हो गए है।

वाहन में सवार दो अन्य सूर्यकांत और राजेंद्र पुंडीर को हल्की चोटे आई थीं। तीन गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें