फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvati Amavasya 2023: हरिद्वार में स्नान को लेकर पांच सुपर जोन और 39 सेक्टरों में बांटा मेला क्षेत्र

Sun, 19 Feb 2023 06:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

एसएसपी ने कहा कि स्नान के दौरान स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इसके लिए जल पुलिस की टीमें विभिन्न घाटों पर तैयारी के साथ नियुक्त रहेंगी।
विज्ञापन
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवती अमावस्या स्नान (Somvati Amavasya) पर्व को लेकर पूरे हरिद्वाक में मेला क्षेत्र को पांच सुपर जोन, 16 जोन और 39 सेक्टरों में बांट दिया गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को मेला प्रभारी नियुक्ति किया गया है।

विज्ञापन


रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के लिए नियुुक्त पुलिस/प्रशासनिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। डीएम विनय शंकर पांडेय ने कहा कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जहां पर भी कर्मियों की तैनाती है उसे अच्छी तरह से देख लें। सभी व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें। यातायात रूट प्लान की योजना का कड़ाई से पालन कराएं।

Tehri News: ऑलवेदर रोड की सुरंग में दिख रही दरारें, दहशत में आए लोग बोले- भू-वैज्ञानिकों से कराई जाए जांच
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि पिछले स्नान पर्वों को देखें तो सोमवती अमावस्या स्नान पर अचानक से भीड़ बढ़ जाती हैं। इसलिए पहले से ही पूरी तैयारी करके रखें। प्रत्येक जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक वैकल्पिक मार्ग चयनित कर लें। प्रत्येक प्वाइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का अपना एक महत्व है। उसकी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कहा कि मनसा देवी चंडी देवी में ड्यूटी प्रभारी सुनिश्चित कर लें कि कतार में ही श्रद्धालु कर आगे बढ़ते रहें। व्यवस्था को किसी भी दशा में बिगड़ने न दी जाए। ड्यूटी कर्मी अपना प्वाइंट न छोड़ें। कहा कि स्नान के दौरान आठ घंटे की ड्यूटी की व्यवस्था बनाई गई है। इसके लिए प्रत्येक कर्मी को सही समय पर आकर आठ घंटे मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घाटों पर तैनात प्रभारी रात दो बजे ही गंगा घाटों पर सो रहे श्रद्धालुओं को जगाते हुए घाटों को खाली कराएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

घाटों पर तैयारी के साथ नियुक्त रहें
एसएसपी ने कहा कि स्नान के दौरान स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इसके लिए जल पुलिस की टीमें विभिन्न घाटों पर तैयारी के साथ नियुक्त रहेंगी। हरकी पैड़ी क्षेत्र से भिखारियों को दूर किया जाए। अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए बम निरोधक दस्ते/श्वान दल की टीमें नियुक्त की गई है, जो निरंतर गतिमान रहेगी।

स्नान संपन्न कराने में इतनी फोर्स रहेगी तैनात
पांच अपर पुलिस अधीक्षक, 13 पुलिस उपाधीक्षक, 21 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 65 उपनिरीक्षक, 19 महिला उपनिरीक्षक, 143 अपर उप निरीक्षक पीटीसी, 40 पीएसी गुल्म नायक, 220 हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु एटीसी, 107 मुख्य आरक्षी, 292 आरक्षी, 74 महिला आरक्षी, दो यातायात निरीक्षक, दो टीइसआई, 16 हेट कांस्टेबल टीपी, 27 कांस्टेबल टीपी, 12 अभिसूचना ईकाई के जवान, तीन टीमें बीडीएस/डॉग स्क्वायड, घुड़सवार पुलिस की दो टीम, चार घोड़े, जल पुलिस- 20 कर्मचारी, पीएसी तीन कंपनी, दो प्लाटून, डेढ़ सेक्शन की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें