फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvati Amavasya: हरिद्वार में कल तक बाहरी राज्यों से आने वाले भारी वाहनों की एंट्री बंद, पढ़ें रूट प्लान

Sun, 16 Jul 2023 10:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

यातायात पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि भीड़ के हिसाब से रूट प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद लाखों श्रद्धालु आज सोमवती अमावस्या गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे। स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। यातायात पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि भीड़ के हिसाब से रूट प्लान तैयार किया गया है। वाहनों को निर्धारित रूट से ही पार्किंगों में भेजा जाएगा। सोमवार रात 10 बजे तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड: चार करोड़ ये ज्यादा भक्तों ने हरिद्वार से भरा जल, देखें आस्था से भरी तस्वीरें

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर के वाहन ऐसे आएंगे

 

  • दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से वाहन नारसन-मंगलौर-कोर कालेज ख्याति ढाबा - गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक से हरिद्वार भेजते हुए अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड टापू में पार्क किए जाएंगे।
  • यातायात का दबाव बढ़ने पर नारसन- मंगलौर-कोर कालेज- ख्याति ढाबा गुरुकुल लेन- सिंहद्वार - देशरक्षक तिराहा - बुढीमाता - श्रीयंत्र पुलिया, गुरुकुल कांगड़ी - सर्विस लाइन से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजे जाएंगे। अत्यधिक दबाव होने पर नारसन-मंगलौर- नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर- एसएम तिराहा - शनिचौक से मातृसदन पुलिया से भेजकर बैरागी कैम्प पार्किंग में भेजा जाएगा।
  • पंजाब-हरियाणा से सहारनपुर, मंडावर भगवानपुर - सालियर-बिजौली चौक - एनएच 344 होते हुए नगला इमरती- कोर कालेज–बहादराबाद बाईपास - हरिलोक तिराहा - गुरुकुल कांगड़ी से हरिद्वार भेजते हुए अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
  • दबाव बढ़ने पर सहारनपुर-मण्डावर भगवानपुर- सालियर- बिजौली चौक- एनएच 344 होते हुए नगला इमरती-कोर कॉलेज, बहादराबाद बाईपास, हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी-सर्विस लेन से सिंहद्वार और देशरक्षक तिराहा से बुढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा। अत्यधिक दबाव बढ़ने पर सहारनपुर मंडावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक-एनएच 344 होते हुए नगलाइमरती-लक्सर-फेरुपुर- जगजीतपुर- एसएम तिराहा शनिचौक-मातृसदन पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नजीबाबाद से आने वाले वाहनों की ये होगी व्यवस्था

  • नजीबाबाद से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले छोटे वाहनों को चिड़ियापुर-श्यामपुर-चंडी चौकी-चंडी चौक से दीनदयाल- पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में भेजा जाएगा। बड़े वाहनों को चिड़ियापुर श्यामपुर- 42 डायवर्ट किया जाएगा और गौरीशंकर- नीलधारा पार्किंग भेजा जाएगा।
  • देहरादून-ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपालीफार्म-रायवाला से हरिद्वार पहुंचेंगे और लालजीवाला-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में पार्किंग किए जाएंगे। दबाव बढ़ने पर नेपालीफार्म से रायवाला, दूधाधारी तिराहा तक भेजकर मोतीचूर पार्किंग में खड़े होंगे।
  • सिडकुल-शिवालिक नगर की ओर से आने वाले वाहन शिवालिक नगर चौक, भगत सिंह चौक-रानीपुर मोड़, प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन भेजते हुए ऋषिकुल मैदान पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।
  • दिल्ली की तरफ एनएच 334 से बहादराबाद होते हुए आने वाली सभी टूरिस्ट बसों को ऋषिकुल मैदान में पार्क किया जाएगा।

दबाव बढ़ने पर रोडवेज बसों के लिए ये होगा प्लान

  • सभी रोडवेज बसें अपने निर्धारित मार्ग पर ही चलेंगी। यातायात का अत्यधिक दबाव बढ़ने पर देहरादून से हरिद्वार आने वाली रोडवेज बसों को मोतीचूर पार्किंग में पार्क किया जाएगा। इसी मार्ग से वापसी होगी।
  • देहरादून- ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाली रोडवेज बसें नेपालीफार्म- रायवाला-हरिद्वार-सिंहद्वार-जगजीतपुर-फेरूपुर- सुल्तानपुर- लक्सर- बालावाली-बिजनौर-नजीबाबाद जाएंगी और इसी मार्ग से वापसी होगी।
  • शेष सभी रोडवेज बसें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें