फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः तीन महीने के लिए कैंसिल की गई कुछ ट्रेनों को किया रीशेड्यूल, पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 29 Oct 2019 02:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दून स्टेशन और यार्ड के विस्तारीकरण कार्य के चलते तीन महीने के लिए कैंसिल की गई कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। उत्तर रेलवे ने सोमवार को इसकी अनुमति दे दी है। देर शाम देहरादून रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को भी इससे संबंधित आदेश मिल गए थे। दून स्टेशन के एडिशनल स्टेशन सुप्रीटेंडेंट सीताराम सोनकर ने आदेश मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नए शेड्यूल के मुताबिक, नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 10 नवंबर से 24 दिसंबर 2019 तक 45 दिन हर्रावाला तक आएगी। इसके हर्रावाला पहुंचने का समय 12:33 रहेगा। जबकि यह ट्रेन हर्रावाला से ही शाम पांच बजकर 11 मिनट पर रवाना होगी।

नंदा देवी एक्सप्रेस का समय

इसी तरह, 25 दिसंबर 2019 से सात फरवरी 2020 तक यह ट्रेन हरिद्वार तक आकर वहीं से वापस चली जाएगी। इस दौरान नई दिल्ली से इसका हरिद्वार पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11:30 रहेगा। जबकि हरिद्वार से यह ट्रेन शाम 18:10 पर रवाना होगी।

इसी तरह कोटा से आने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस 10 नवंबर से 24 दिसंबर 2019 तक 45 दिन हर्रावाला तक आएगी। वहीं, 25 दिसंबर 2019 से सात फरवरी 2020 तक यह ट्रेन हरिद्वार तक आकर वहीं से वापस चली जाएगी। नंदा देवी एक्सप्रेस हर्रावाला सुबह पांच बजकर मिनट पर पहुंचेगी और रात को 23 बजकर चार मिनट पर वापस रवाना होगी। जबकि हरिद्वार आने का समय सुबह 3.53 मिनट रहेगा और वहां से वापस जाने का समय रात 12 बजकर 17 मिनट होगा।
विज्ञापन

जनशताब्दी एक्सप्रेस सात फरवरी तक कैंसिल रहेगी

नए शेड्यूल के मुताबिक, जनशताब्दी एक्सप्रेस को पहले 10 नवंबर तक देहरादून आना था। अब यह ट्रेन 10 नवंबर को हरिद्वार तक आएगी और उसके बाद पूरी तरह सात फरवरी तक कैंसिल रहेगी।

मुज्जफरपुर से आने वाली राफ्ती गंगा एक्सप्रेस को पहले छह फरवरी 2020 तक नजीबाबाद से संचाजिल होना था। अब यह तीन फरवरी तक ही नजीबाबाद से संचालित होगी। इसी तरह, देहरादून-सहारनपुर पैंसेजर ट्रेन डीएलएस 10 नवंबर को देहरादून से जाएगी, लेकिन वापसी में सिर्फ लक्सर तक ही आएगी। उसके बाद 11 नवंबर से वहां से ही चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें