बीआरओ भी तैयार कर रहा मार्ग
पिथौरागढ़ से टनकपुर तक सड़क की जिम्मेदारी एनएच के पास है। पिथौरागढ़ से लिपुलेख और जौलिकांग तक मार्ग बनाने काम बीआरओ कर रहा है। यह पूरा इलाका सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उधर, हाई पावर कमेटी और स्टेयरिंग कमेटी की हरी झंडी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। एनएच के अधिकारियों के अनुसार, अब डीपीआर गठित होगी। इसके बाद भूमि अधिग्रहण होगा। इसके बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
ऋषिकेश बाईपास को शिवपुरी तक विस्तार की योजना
अभी ऋषिकेश बाईपास को धर्मपुरी तक बनाने की योजना है, लेकिन भविष्य में और जाम की स्थिति को देखते हुए इसे शिवपुरी तक विस्तार देने पर भी विचार किया जा रहा है। एनएच के मुख्य अभियंता दयानंद का कहना है कि जो योजना है, उसको शिवपुरी तक विस्तार देने की मंशा है।
ये भी पढ़ें...Dehradun : उत्तराखंड में व्यावसायिक शिक्षा में बेटों से पिछड़ रही हैं बेटियां, मंत्री रावत ने भी बताई एक वजह
चंपावत और ऋषिकेश बाईपास के लिए कमेटी ने अनुमति प्रदान कर दी है। चंपावत में बाईपास बनने से मार्ग की चौड़ाई बढ़ेगी। इससे मूवमेंट तेज हो सकेगा। खासकर बड़े वाहनों को आने जाने में अधिक सुविधा होगी। इससे सुरक्षा बल के वाहन भी और तेजी से मूवमेंट कर सकेंगे। - दयानंद, मुख्य अभियंता एनएच