फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जमीन अपनी बताकर बेची, 28 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर कुछ लोगों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अपनी जमीन के पास दूसरे की जमीन बेच डाली थी। एसआईटी (भूमि) की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में भिरतली ग्राम पंचायत के प्रधान का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

एसआईटी को मेहर सिंह पुंडीर, सुरेश रावत, डमर सिंह, मदन सिंह ने तहरीर दी थी। बताया था कि ग्रामसभा भितरली में लगभग छह बीघा जमीन है। इसमें कुछ हिस्सा ग्राम प्रधान नरेश कुमार के पिता जगदीश सिंह, तोताराम सिंह, गजेंद्र सिंह और थान सिंह का है। यह हिस्सा कुल जमीन का बहुत छोटा है, लेकिन चारों ने फर्जीवाड़े से ग्राम प्रधान के साथ मिलकर खसरे का पूरी जमीन अपनी बताकर 17 जुलाई 2020 को रेखा शर्मा निवासी मूलचंद एंक्लेव, माजरा के नाम रजिस्ट्री कर दी।
इसके लिए 28 लाख रुपये से अधिक चुकाए गए, लेकिन कुछ दिन बाद ही इस बात का पता चल गया कि यह पूरी जमीन तो कथित बेचने वालों की है ही नहीं। एसआईटी की रिपोर्ट पर कैंट थाना पुलिस ने भितरली ग्राम प्रधान, उनके पिता समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें