पीएम सूर्यघर योजना का पहले साल का लक्ष्य पूरा
एमडी ने बताया, पीएम सूर्यघर योजना के तहत पहले साल के 10 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष वित्तीय वर्ष समाप्ति से तीन माह पूर्व ही 10,252 घरों पर प्रोजेक्ट लगाए जा चुके हैं। इसके लिए राज्य सरकार से 17,000 रुपये प्रति किलोवाट और केंद्र से 28,600 रुपये प्रति किलोवाट सब्सिडी मिल रही है। प्रदेश के 10 हजार में से करीब 2600 को केंद्र व राज्य की सब्सिडी मिल चुकी है। बाकी 6,000 से अधिक को जल्द मिलेगी। बताया, सब्सिडी संबंधी समस्या होने पर नोडल अफसर आशीष अरोड़ा के नंबर 9412997831 पर फोन कर सकते हैं।