सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी
इस दौरान यदि कोई वीडियो या संदेश एआई के माध्यम से बनाया हुआ प्रसारित होता है तो इसकी रिपोर्ट संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इंडिया ऑफिस को भेजी जाएगी। इसके बाद संबंधित अकाउंट को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: यूसीसी विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब नियमावली बनते ही उत्तराखंड में हो जाएगा लागू
मसलन कोई वीडियो यदि फेसबुक पर प्रसारित होता है तो मेटा के इंडिया ऑफिस से मेल या अन्य माध्यम से संपर्क कर संबंधित अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह से इंस्टाग्राम, यूट्यूब, वाट्सएप आदि के अधिकारियों से पुलिस ने समन्वय स्थापित किया है। सीमावर्ती राज्यों की पुलिस को भी इस काम में साथ लिया जाएगा।
हमने सभी जिलों के साइबर सेल और साइबर थानों को अलर्ट किया है। सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। एआई इस वक्त बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। ताकि, संबंधित अकाउंट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। -एपी अंशुमान, एडीजी कानून व्यवस्था, उत्तराखंड