फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी कब्जाने को दबंगों ने सैन्य अफसर का घर ही ढहाया, एसओ को सस्पेंड करने के निर्देश

विज्ञापन
प्रॉपर्टी विवाद को लेकर प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते महिलाएं।संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। भू माफियाऔर प्रापर्टी डीलरों के हौसले दून में किस कदर बुलंद है, इसका उदाहरण क्लेमेनटाउन में देखने को मिला है। भू माफिया ने एक सैन्य अफसर की प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए उनके पूरे घर को ही ढहा दिया। मामले में सैन्य अफसर की पत्नी ने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले का संज्ञान लेते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने क्लेमेनटाउन एसओ को लापरवाही का दोषी मानते हुए सस्पेंड करने के निर्देश एसएसपी को दिए है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पूर्व नेवल आफिसर स्व.वीके कपूर के मामा मोहिंदर मलिक का क्लेमेनटाउन के सोसायटी एरिया में घर और प्रॉपर्टी थी। मामा की कोई संतान न होने के कारण नेवल ऑफिसर का परिवार ही इस प्रॉपर्टी और मकान पर काबिज और हकदार बना हुआ था। बताया जा रहा है काफी समय से इस प्रॉपर्टी पर दबंगों की निगाह थी। पूर्व नेवल ऑफिसर वीके कपूर की पत्नी कुसुम कपूर के मुताबिक 1996 से वह इस प्रॉपर्टी पर निवास कर रहे थे। निवास अवधि में वह बिजली, पानी का बिल भी समय पर जमा करते थे। घर में उसने एक केयर टेकर रखा हुआ था। कुछ दिन के लिए नोयडा गई हुई थी। इसी दौरान 12 तारीख को उनके केयर टेकर के साथ मारपीट कर कुछ दबंगों ने उसके घर को किसी ने बुल्डोजर से ढहा दिया है। यह सुनकर सबिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। सत्तर वर्षीय सविता कपूर ने कहा कि वह यह खबर सुनकर नोयड़ा से दून आई तो तब तक उनका मकान ढहा दिया गया था। बताया कि इस बावत उसने थाना क्लेमेनटाउन पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि घर के अंदर उनका बेशकीमती सामान, जेवर आदि मौजूद थे। जो दबंग साथ ले गए। मामले में महिला की ओर से डीजीपी से शिकायत दर्ज की गई। जिस पर डीजीपी ने थाना क्लेमेनटाउन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन थाना पुलिस की ओर से हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। इस मामले में अब डीजीपी ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन नरेंद्र गहलावत को संस्पेंड करने के निर्देश एसएसपी को दिए हैं। डीजीपी ने कहा कि इस प्रकार के अधिकारी को फोर्स में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
---
तीन लोगों पर लगाया आरोप
पूर्व नेवल अधिकारी की पत्नी कुसुम कपूर ने इस मामले में तीन लोगों अमित यादव, मौना रांधवा ओर सौरभ कुमार पर प्रॉपर्टी कब्जाने का आरोप लगाया है। कहा कि इस लोगों से उसे जान का भी खतरा है।
विज्ञापन

------
प्रॉपर्टी का चल रहा है विवाद
कुसुम कपूर का कहना है कि संपित्त के मामले में देहरादून न्यायालय में वाद चल रहा है। जो अभी विचाराधीन है। कहा कि आरोपियों को यह भी मालूम है। इसके बाद भी उन्होंने संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें