फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- लोकार्पण के 15 दिन बाद भी नहीं हुई एमआरआई जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। चुनावी शोर के बीच राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में एमआरआई मशीन लगाने का काम भी धीमा पड़ गया है। जबकि 15 दिन पहले विधान सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से कुछ घंटे पहले ही मशीन का आनन फानन लोकार्पण कर दिया गया था।
विज्ञापन

दो साल बाद के इंतजार के बाद गत आठ जनवरी को राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में एमआरआई मशीन का लोकार्पण कर दिया गया था। तब अधिकारियों ने दावा किया था कि एमआरआई जांच शुरू होने में 10 से 15 दिन लग सकते हैं। आचार संहिता लगने की संभावना के बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने एमआरआई मशीन का लोकार्पण आठ जनवरी को शाम पांच बजे के प्रस्तावित कार्यक्रम के बजाय दोपहर दो बजे कर दिया गया। मेयर सुनील उनियाल गामा और राजपुर रोड विधायक खजानदास ने अस्पताल पहुंचकर एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया था। जबकि, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत वर्चुअली जुड़े थे। दून मेडिकल अस्पताल में पूर्व में लगी एमआरआई मशीन की जांच करने की अवधि दो साल पहले समाप्त हो गई थी। इसके चलते खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को एमआरआई जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा था। कई मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों या डायग्नोस्टिक सेंटर से महंगे शुल्क पर यह जांच करानी पड़ती थी। निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक केंद्रों में एमआरआई जांच 10 से 12 हजार रुपये तक में होती है। जबकि, दून अस्पताल में एमआरआई जांच साढ़े तीन हजार रुपए में होती है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मशीन को इंस्टॉल करने का कार्य चल रहा है। कुछ तकनीकि पहलू बाकी रह गए हैं। लगभग 10 दिन में ट्रायल के बाद जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें