फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटियों पर बर्फ तो नीचे बारिश के आसार

Thu, 16 Jan 2014 10:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को मौसम करवट बदल सकता है। पहाड़ में जहां दिन में बारिश और बर्फबारी के आसार बन गए हैं तो दून में शुक्रवार रात से बारिश की संभावना है। हालांकि पारे में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में कोहरा छाया रहेगा।

कर्णप्रयाग में मिली ठंड से राहत
बृहस्पतिवार सुबह से आसमान साफ होने और गुनगुनी धूप से मौसम दिनभर सुहावना बना रहा। नगर क्षेत्र में प्रात: 8 बजे अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें,मौसम की बेरुखी से मुंह फेर रहे पर्यटक

दोपहर 2 बजे नगर का तापमान अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। पिंडरघाटी के नाराणबगड़, थराली और देवाल में भी दिनभर चटक धूप खिली रही।

उधर गैरसैंण में भी शीत हवाओं की गति कम होने और गुनगुनी धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें