फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बदला मौसम, चोटियों पर बर्फबारी, बिजली गिरने से दो की मौत

Mon, 06 Feb 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पिथौरागढ़/अल्मोड़ा/गोपेश्वर
विज्ञापन
आकाशीय बिजली से दो की मौत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रविवार को चारों धामों समेत  धारचूला और मुनस्यारी और बागेश्वर जिले की चोटियों पर शुरू हुआ बर्फबारी का सिलसिला शाम तक जारी रहा। इससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


वहीं, अल्मोड़ा और दिनेशपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। रविवार शाम अल्मोड़ा में छावनी क्षेत्र के वीडोज फैमिली लाइन निवासी दिनेश गुरुंग (47) मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर के बाहर लकड़ी लेने आया था। इसी दौरान वह बिजली गिरने से झुलस गया। पड़ोसी उसे बेस अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वह निजी स्कूल की बस में हेल्पर था।

वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र के गांव चंदीपुर में दुलाल मंडल (42) पुत्र संन्यासी मंडल बारिश में बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान बिजली गिरने से वह झुलस गया। लोग उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मुन्स्यारी में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस पहुंचा

मुनस्यारी नगर के आसपास की पहाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी में रविवार का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुनस्यारी के पास पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार में सुबह से लगातार हिमपात हो रहा है। धारचूला तहसील में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर लगातार हिमपात हो रहा है। गुंजी और कुटी में रविवार सुबह जमकर बर्फ गिरी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होगा। बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

अल्मोड़ा में बादल छाए रहने से ठंड रही। जिले की ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।  बागेश्वर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई और चोटियों पर हिमपात हुआ। बागेश्वर के ऊंचाई वाले बदियाकोट, खाती, बाछम आदि ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चंपावत में भी देर शाम बारिश हुई।

रविवार को चंपावत का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस था। नैनीताल में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम सवा चार बजे से गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब पौन घंटे हुई बारिश से नगर में बढ़ गई है। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 15.5 तथा न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बारिश 1.5 मिलीमीटर हुई। इधर हल्द्वानी में भी देर शाम झमाझम बारिश से इजाफा हो गई।
विज्ञापन

केदारनाथ में जमी साढ़े तीन फीट बर्फ

Kedarnath - फोटो : AmarUjala
केदारनाथ में तड़के से हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो सात बजे से तेज हो गई। शाम छह बजे तक धाम में साढ़े तीन फीट नई बर्फ जम चुकी है। पूरे दिन केदारनाथ में तापमान माइनस में रहा। अधिकतम तापमान माइनस दो और न्यूनतम माइनस आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, तुंगनाथ, मद्महेश्वर, हरियाली डांडा सहित चोपता, दुगलबिट्टा, मक्कू, चौमासी, तोषी आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में करीब एक-एक फुट ताजी बर्फ जम गई है। औली में दोपहर बाद से बर्फबारी शुरू हुई। शाम पांच बजे तक बर्फ टावर नंबर आठ तक जम चुकी थी।  उत्तरकाशी जिले में रविवार को निचले इलाकों में पूरे दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। गंगोत्री और यमुनोत्री घाटी में बर्फबारी का दौर जारी है।

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में शनिवार रात से बर्फबारी जारी है। बदरीनाथ हाईवे अभी भी हनुमान चट्टी से देश के अंतिम गांव माणा तक बर्फबारी के कारण बंद पड़ा हुआ है। नीती घाटी में मलारी से आगे जोशीमठ-मलारी सड़क पर भी बर्फ जमने से सेना के वाहनों की आवाजाही प्रभावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें