उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में भी गिरावट आई। जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार एक दो-दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला कायम रहा।
पंतनगर में 9.8 मिलीमीटर, जबकि मुक्तेश्वर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो उत्तराखंड में शनिवार को भी मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है।
देहरादून समेत प्रदेश भर में आंशिक से लेकर गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। कहीं-कहीं यह बरसेंगे भी।
पारा गिरने से हल्की ठंडक का अहसास
देहरादून में शनिवार को हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
वहीं, मैदानी जिलों में भी पारा गिरने से हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। दून में तापमान में बीते चार दिन से लगातार गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो औसत तापमान से तकरीबन चार डिग्री सेल्सियस कम है।
दून में पारा गिरने से मौसम में हल्की ठंडक का अहसास बढ़ गया है। तापमान में बीते चार दिन से लगातार गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो औसत तापमान से तकरीबन चार डिग्री सेल्सियस कम है।
बारिश का सिलसिला कायम
मौसम में नमी का अधिकतम प्रतिशत 90, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 59 दर्ज किया गया। प्रदेश में जैसा कि संभावित था, कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला कायम रहा। पंतनगर में 9.8 मिलीमीटर, जबकि मुक्तेश्वर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो उत्तराखंड में शनिवार को भी मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है। दून समेत प्रदेश भर में आंशिक से लेकर गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। कहीं-कहीं यह बरसेंगे भी।
हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यूं गिर रहा तापमान
2 अक्तूबर- 30.2 18.8
1 अक्तूबर- 30.2 19.5
30 सितंबर- 30.5 20.3
29 सितंबर- 30.4 20.1