फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में तेज बौछारों के बाद निकली धूप

Fri, 20 Feb 2015 11:53 AM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में शुक्रवार की सुबह गरज के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा के साथ ओले भी गिरे। जिसके बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार देर रात से ही राजधानी में बारिश होती रही। शुक्रवार तड़के भी गरज के साथ बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे। सुबह लगभग 10 बजे अचानक अंधेरा छा गया, जिसके बाद तेज हवाएं चलीं। और थोड़ी देर बाद जोरदार बारिश हुई।

इस बरसात से जहां कुछ दिनों से मौसम में कुछ नमी महसूस की गई, वहीं लोगों की बीच यह चर्चा भी गर्म रही कि इस बारिश के साथ अब सर्दी खत्म हो जाएगी।

इसके साथ ही चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। केदारनाथ में गुरुवार को दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। यहां सुबह से घने बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन


निचले इलाकों में भी दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। इससे पूर्व बुधवार रात को रुद्रप्रयाग जिले के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

रुक-रुककर होती रही बर्फबारी
चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। इससे ठंड बढ़ गई। दिनभर बादल छाए रहे। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गोरसों बुग्याल, लाल माटी, औली, नंदा घुंघटी की चोटियों पर दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही।
विज्ञापन


जोशीमठ के नजदीक की चोटियों पर भी बर्फबारी होने से दिनभर बर्फीली हवाएं चलती रहीं। पोखरी क्षेत्र के गांवों में बीती बुधवार को हुई ओलावृष्टि से सब्जी और धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें