फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चोटियों पर जमकर बर्फबारी, लुढ़का पारा

Wed, 11 Nov 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को एक बार फिर जमकर हिमपात हुआ है। केदारनाथ धाम में मंगलवार सुबह से छाए घने बादल दोपहर बाद बरसे। करीब सवा घंटे की रिमझिम बारिश के बाद डेढ़ बजे से बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते से केदारनाथ में मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को धाम में अधिकतम तापमान 8.6 और न्यूनतम माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बर्फबारी से तापमान गिरा
प्रदेश के मुनस्यारी में दिनभर तेज हवाएं चलती रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर बर्फ गिरने से घाटी वाले इलाकों में तापमान में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन


धारचूला तहसील के लिपुलेख, कालापानी और नाभीढांग में सुबह हल्की बर्फ गिरी। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी हुई। मंगलवार को धाम में अधिकतम तापमान 8.6 और न्यूनतम माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें