फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ी

Fri, 03 Oct 2014 08:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रात बारिश के बीच उच्च हिमालय की चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। मंगलवार देर रात हिमपात के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, लिपुलेख में मंगलवार रात हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि इस समय नमी का स्तर बढ़ा है और एक हल्का सिस्टम सक्रिय है। इसका असर अगले 24 घंटे तक रहेगा। बाद में मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

बरसात से मौसम में बढ़ी ठंडक
देहरादून में दो दिन से अलग-अलग वक्त हो रही बरसात ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो उत्तराखंड में गुरुवार को भी बादल, बारिश रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को तापमान में होगी मामूली गिरावट

राजधानी दून में भी आंशिक बादल रह सकते हैं। गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। राजधानी दून में बुधवार को अधिकांश समय बादल छाए रहे। तड़के तकरीबन तीन बजे शुरू हुई बरसात सुबह लगभग 11 बजे तक कायम रही।

कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन इसके बाद दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। देखते-देखते बादल बरसने लगे। शाम साढ़े पांच बजे तक राजधानी में 18.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 96, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 85 दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बरसात रही। पंतनगर में 1.4, जबकि मुक्तेश्वर में 0.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

राज्य मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को तापमान में बेहद मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें