गुरुवार को सुबह से आसमान में छाए घने बादलों ने आखिरकार मसूरी पर थोड़ी कृपा बरसा ही दी। मसूरी में मौसम ने कई बार करवट बदली। सुबह बादल तो दोपहर में बर्फ की हल्की फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया।
शाम को सुहावना हुआ मौसम
पर्यटन नगरी मसूरी में गुरुवार को सुबह बादलों का पहरा लगा रहा। बर्फबारी की आस लिए पर्यटक सहित दून के लोग भी मसूरी पहुंच गए। दोपहर बाद मसूरी में बर्फ की हल्की फुहारों ने मौसम सुहावना कर दिया, लेकिन दोपहर बाद निकली धूप ने पर्यटकों का सारा मजा किरकिरा कर दिया।