फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी-केदारनाथ में वादियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Thu, 11 Feb 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग-मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह से आसमान में छाए घने बादलों ने आखिरकार मसूरी पर थोड़ी कृपा बरसा ही दी। मसूरी में मौसम ने कई बार करवट बदली। सुबह बादल तो दोपहर में बर्फ की हल्की फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया।
विज्ञापन


शाम को सुहावना हुआ मौसम
पर्यटन नगरी मसूरी में गुरुवार को सुबह बादलों का पहरा लगा रहा। बर्फबारी की आस लिए पर्यटक सहित दून के लोग भी मसूरी पहुंच गए। दोपहर बाद मसूरी में बर्फ की हल्की फुहारों ने मौसम सुहावना कर दिया, लेकिन दोपहर बाद निकली धूप ने पर्यटकों का सारा मजा किरकिरा कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

केदारनाथ में रुक-रुककर होती रही बर्फबारी

केदारनाथ में गुरुवार तड़के से शुरू हुई बर्फबारी दिनभर रुक-रुककर होती रही। धाम में शाम चार बजे तक डेढ़ फीट नई बर्फ गिर गई है। पिछले दो दिन से बिगड़े मौसम से यहां तापमान में गिरावट आई है। इस दौरान पुनर्निर्माण कार्य भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं।

गुरुवार को तड़के तीन बजे से केदारनाथ में बारिश के साथ तेज बर्फबारी शुरू हो गई थी। बारिश तो सुबह पांच बंद हो गई थी, लेकिन बर्फबारी का क्रम दिनभर चलता रहा। मंदिर परिसर से लेकर केदारपुरी में डेढ़ फीट नई बर्फ गिर गई है।

इस दौरान केदारनाथ में अधिकतम तापमान 4 और न्यूनतम तापमान माइनस 11 तक गिर गया है। इधर छानी कैंप, लिनचौली में भी अच्छी बर्फबारी हुई है। इधर, रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य इलाकों में सुबह के समय घने बादल छाए रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें