फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात, तापमान लुढ़का

Tue, 11 Oct 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनस्यारी/धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
snowfall - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड में बदरीनाथ, हेमकुंड, मुनस्यारी और धारचूला में बर्फबारी होने पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची पहाड़ियों में सोमवार दोपहर बाद हिमपात होने से दोनों धामों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

मौसम खराब होने से हेलीकाप्टर से बदरीनाथ दर्शन को जा रहे तीर्थयात्रियों को लौटना पड़ा। दोनों धामों में सुबह से मौसम ठीक था लेकिन दोपहर बाद ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात शुरू हो गया। नीती घाटी की पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


मुनस्यारी और धारचूला के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार की रात फिर हिमपात हुआ। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नाभीढांग, कुटी, लिपुलेख की चोटियों पर बर्फ गिरी है। मुनस्यारी में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज गई। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें