शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। बता दें कि दोनों धाम में बुधवार से रोजाना बर्फबारी हो रही है।
बद्रीनाथ धाम में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। साथ ही जिले के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। इन दिनों बद्रीनाथ धाम में दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है।
शुक्रवार को सुबह से ही धाम में चटख धूप खिली थी, लेकिन अपराह्न करीब तीन बजे अचानक मौसम खराब हुआ और बर्फबारी शुरु हुई। हालांकि बर्फबारी मात्र आधा घंटे तक ही हुई, और उसके बाद फिर मौसम सामान्य हो गया।