फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में जबरदस्त हिमपात, लेकिन 'एंट्री बैन'

Sat, 18 Jan 2014 03:47 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार तड़के 6 बजे से पहाडों की रानी मसूरी में लगातार बर्फबारी हो रही है। मसूरी में करीब एक फीट तक बर्फबारी होने की खबर है।
विज्ञापन


पढ़ें, मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेने पहुंचे कई बुजुर्ग

भारी बर्फबारी की वहज से मसूरी में ट्रक एंव भारी वाहनों को नहीं दिया जा रहा है। भारी हिमपात होने से लोग घरों में दुबके हुए हैं। टिहरी में भी बर्फ गिरने की खबर है।

बर्फ ही बर्फ
आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात से ही मसूरी में बारिश हो रही थी जिसके बाद देर रात लगभग तीन बजे हल्की बर्फबारी हुई जो कुछ ही देर में रुक गई। शनिवार की सुबह फिर बर्फबारी हुई जो दोपहर तक जारी रही।
विज्ञापन


धनोल्टी सहित मसूरी के कंपनीबाग, धुमनगंज, हाथी पैर, हैप्पी वैली में लगभग बर्फबारी होने की खबर है। इसके साथ ही शुक्रवार को छाए बादलों के बाद देर रात देहरादून में बारसात हुई जो सुबह तक जारी रही।

तापमान गिरने से देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में ठंड बढ़ गई है। रात से हो रही बारिश से देहरादून सहित रुड़की के कई इलाकों में रातभर से बिलजी गायब है।

पढ़ें, नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव

चकराता में भी शनिवार सुबह से बर्फबारी होने की खबर है। जिससे वहां की सड़कें और संचार सुविधाएं ठप हो गई हैँ। शुक्रवार को दोपहर के वक्त आसमान में बादल छा गए। बाहरी क्षेत्रों में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

अल्मोड़ा रहा सबसे ठंडा
शुक्रवार को राज्य में अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मुक्तेश्वर में यह दो डिग्री सेल्सियस रहा।

पढ़ें, निहारिका के टैंलेट को निहारेगा पूरा देश

दून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 91, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 57 दर्ज किया गया।

बारिश की संभावना जताई थी
राज्य मौसम केंद्र ने शनिवार को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जनवरी तक बादल, बारिश अपना असर दिखा सकते हैं। इसके बाद आने वाली 21 जनवरी से फिर से सिस्टम के सक्रिय होने का अनुमान है।
विज्ञापन


चोटियों में फिर हिमपात
शुक्रवार को भी जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के निचले क्षेत्रों में भी करीब एक फुट तक बर्फ पड़ी।

पढ़ें, स्पीक एशिया के बाद अब लूटने आई यह कंपनी

प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थली औली, रुद्रनाथ, अनुसूया माता, लाल माटी, कांचुलाखर्क, नंदा घुंघटी और नीती घाटी के गांव भी बर्फ से लकदक हो गए हैं।

बारिश से बिजली गुल
शुक्रवार देर रात बारिश से शहर की बिजली गुल हो गई। जैसे ही बूंदाबांदी शुरु और हवाओं ने तेजी पकड़ी बिजली चली गई। शहर में घुप अंधेरा हो गया।

बारिश के पहले से शहर के कई इलाकों में बिजली की आवाजाही शुरु हो गई थी। कारगी, डालनवाला, बंजारावाला, सेवला कला, चंद्रबनी रोड, नेहरु कालोनी आदि क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही लगी रही। कई स्थानों पर लो वोल्टेज के कारण दिक्कत रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें