उत्तराखंड में बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई।
प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के देर रात से बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गोरसों टॉप, रामणी टॉप सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में शुक्रवार सुबह रुक-रुककर हल्की बारिश हुई।
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर और पौड़ी में ओले पड़ने की संभावना है। बर्फबारी और बारिश के चलते चल रही सर्द हवाओं के चलते पारा गिरकर काफी नीचे चला गया है। जिसके चलते प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को राजधानी देहरादून का तापमान 16 डिग्री था जबकि शुक्रवार सुबह पारा 10 डिग्री तक पहुंच गया।