उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रविवार रात दो बजे बर्फीला तूफान आ गया। हालांकि इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। साफ मौसम के बीच आए बर्फीले तूफान के बाद निचले इलाकों में भी सर्द हवाएं चल रही हैं।
पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, मिलम, रालम, नन्दा देवी, लास्पा धूरा क्षेत्र में रविवार रात करीब दो बजे से जबरदस्त तूफान आया। हिमालयी चोटियों में तेज आवाज के साथ हवाएं चलीं। मुनस्यारी की नजदीकी हिम चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, रालम से बर्फ के गुबार उड़े।