फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को सांप ने काटा, घरवालों ने तांत्रिक से कराया इलाज, ये हुआ अंजाम

Thu, 13 Jul 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिरान कलियर
विज्ञापन
student dead
विज्ञापन
इसे आप क्या कहेंगे। छात्रावास में एक लड़की को बाथरूम जाते वक्त एक जहरीले सांप ने काट दिया। घरवालों ने उसे अस्पताल के बजाय तांत्रिक के पास ले गए। फिर क्या हुआ अंजाम, आप खुद ही पढ़ें...
विज्ञापन


मामला हरिद्वार जनपद के गांव बाजुहेड़ी गांव का है। कलियर थाना क्षेत्र के गांव बाजुहेड़ी में रमसा का बालिका छात्रावास है। यहां पर सरकारी एवं गैर सरकारी अलग-अलग स्कूलों की करीब 80 छात्राएं यहां रहकर पढ़ाई कर रही हैं। जिनकी देखरेख के लिए एक वार्डन एवं कर्मचारी रहते है।

शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मेहवड़ कलां में कक्षा नौ में पढने वाली 16 वर्षीय छात्रा आंचल पुत्री सतीश निवासी केल्हणपुर बालिका छत्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार रात करीब दो बजे आंचल कमरे से बाथरूम के लिए गई। अंधेरा होने का कारण आंचन का पांव किसी जहरीले जीव पर पड़ गया। जिससे उस जीव ने आंचल के पांव के बाएं अंगूठे पर काट लिया। 
विज्ञापन


आंचल ने कमरे में आकर अपनी साथी छात्राओं को बताया कि उसको किसी ने पांव पर काट लिया है। इस पर साथी छात्राओं ने तुरंत ही वार्डन और कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दी। वार्डन बबली छात्रा को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। अस्पताल में पहुंचने पर छात्रा बेहोश होगी।
विज्ञापन

झाड़ फूंक के लिए ले गए मुजफ्फरनगर

snake bite
चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन छात्रा को झाड़ फूंक के लिए मुजफ्फरनगर ले गए।

लेकिन बताया गया रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजन बेहद दुखी हैं। रो-रोकर उनका बुराहाल है। वहीं छात्रावास में रह रही छात्राएं भी बेहद दु:खी है। साथ ही इस घटना को लेकर वह काफी डरी हुई हैं।

जानकारी पाकर मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, उप शिक्षा अधिकारी रीना एवं कलियर थानां प्रभारी देवराज शर्मा ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंचली की साथी छात्राओं से पूरी जानकारी ली। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित एवं उप शिक्षा अधिकारी छात्रा के घर पहुंचे। 

उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाई। छात्रा के पिता सतीश ने बताया कि आंचल पढ़ाई में बेहद होशियार थी। आंचल के एक भाई और तीन बहने है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें